भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने राज्य के हितों को दरकिनार किया गया – शुक्ला

० सरकार बताये किसके इशारे पर आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी की गयी

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने सरकार ने राज्य के हितो को दरकिनार कर दिया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ इस टेंडर में कमीशनखोरी का बड़ा खेल हुआ है। यह टेंडर छत्तीसगढ़ में सरकार प्रायोजित लूट का बड़ा उदाहरण है। भाजपा सरकार में संगठित लूट का गिरोह चल रहा है, राष्ट्रीय पदाधिकारी उसके सरगना है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आबकारी विभाग में मेनपावर सप्लाई का 300 करोड़ रू. टेंडर हुआ, जिसमें 148 कंपनियो ने भाग लिया। जिसमें से 8 कंपनी चयनित हुई, इसमें से दो कंपनी एसआईएस कैश सर्विसेस लिमिटेड तथा डस्टर टोटल सॉल्यूशन सर्विसेस प्रा. लि. एक मालिक की है। दोनों के मालिक भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री है, जो गुजरात से आते है। जबकि टैंडर की शर्तो मे साफ लिखा था कि एक मालिक की दो कंपनी का चयन नहीं हो सकता है। यह पहली बार नहीं है, पहले भी वनरक्षक भर्ती और पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में संघियों के द्वारा संचालित हैदराबाद की अनुभवहीन आईटी कंपनी को शामिल करके बड़े पैमाने पर धांधली की गयी, छत्तीसगढ़ के युवाओं के सरकारी नौकरी के अधिकार को बेचा गया, फिजिकल परीक्षा के अंकों में गड़बड़ी की गयी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गुजरात के किस प्रभावशाली नेता के ईशारे पर यह काम दिया गया, प्रदेश की जनता जानना चाहती है। ईडी, ईओडब्ल्यू और सीबीआई क्या मेनपावर सप्लाई के ठेके की गड़बड़ी का भी जांच करेगी? ईडी इस मामले को संज्ञान में कब लेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *