जगदलपुर। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में बस्तर जिला सरपंच संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में रैदू नाग को बस्तर जिला सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष एवं भरत कश्यप को सचिव मनोनीत किया गया।
इसी तरह कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी गोपाल कश्यप को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर संतोषी मौर्य, ईश्वर मण्डावी, सुरेश कश्यप, भवर मौर्य, दशमी कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर और महादेव बाकड़े को चुना गया। कोषाध्यक्ष संतोष कश्यप, संरक्षक मेघनाथ व दुर्गावती तथा मीडिया प्रभारी विनेश्वर को बनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त सरपंचों ने नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरपंच संघ ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा और आपसी सामंजस्य के साथ बेहतर ढंग से आगे बढ़ेगा।
बैठक में ब्लाक सरपंच संघ अध्यक्ष तोकापाल पीलाराम कश्यप, दरभा अध्यक्ष लिबरू नाग, बस्तर अध्यक्ष सुनील कश्यप, लोहण्डीगुड़ा अध्यक्ष सीताराम मण्डावी, बकावंड अध्यक्ष रीमाधर बघेल सहित सैकड़ों सरपंच बड़ी संख्या में मौजूद रहे।