झाड़ेश्वर समिति ने हैदराबाद में CMD को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर/हैदराबाद। झाड़ेश्वर समिति मर्यादित नगरनार के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद पहुँचकर प्रबंधक (कार्मिक) को CMD एन.एस.एल. के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।

समिति ने कहा कि रेलमार्ग से अत्यधिक माल परिवहन किए जाने के कारण स्थानीय ट्रक एवं ट्राला मालिकों को माल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एच.आर. काइल के परिवहन के दौरान आरटीओ विभाग द्वारा बार-बार जुर्माना लगाए जाने से वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों को भी उठाया गया, जिसमें नगरनार क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग, काले पानी की समस्या का निराकरण तथा गाँव में मिनी स्टेडियम की स्थापना जैसे विषय शामिल थे।

प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि इन विषयों पर जल्द ही तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बैठक में डायरेक्टर पर्सनल प्रियदर्शिनी पी एवं पूर्व अधिशाषी निदेशक प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में झाड़ेश्वर समिति के अध्यक्ष बनमाली नाग, उपाध्यक्ष रेणु बघेल, हरि साहू, खगेस्वर बघेल एवं रवि शंकर दास शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *