रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कापा फाटक के पास आज दिनदहाड़े 15 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने बोरवेल कारोबारी चिराग जैन को निशाना बनाया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चिराग जैन अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी कापा फाटक के पास लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका। इसके बाद लुटेरों ने नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी की अंगूठी और चेन लूटकर फरार हो गए। चिराग ने बताया कि लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उसकी नंबर प्लेट पर कोई नंबर नहीं था, बल्कि अंग्रेजी में ‘BOSS’ लिखा हुआ था।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं। मामले की गहन जांच जारी है।