15 अगस्त: सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेशभर में मंत्रियों-सांसदों को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, मंत्री दयालदास बघेल गरियाबंद, मंत्री केदार कश्यप बालोद, मंत्री लखन लाल देवांगन कारवा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जशपुर, मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर, मंत्री टंकराम राम वर्मा जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा प्रदेशभर के अन्य जिलों में सांसदों और विधायकों को भी मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र भेजा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और एकता से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *