मनाया सीआरपीएफ का स्थापना दिवस

जगदलपुर। सीआरपीएफ बटालियन द्वारा सुकमा के सबरीनगर स्थित विाहिनी मुख्यालय तथा समवाय कैंप रामाराम, चिंलागुफा, मिनपा, एफओबी मुर्कराजकोडा एवं दुलेर मे सीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस मनाया गया।
कमांडेंट कमलेश कुमार ने क्वाटर गार्ड की सलामी ली तथा सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बल के गौरवमयी इतिहास, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला उन्होंने जवानों को राष्ट्रसेवा एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए सतत तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा, सीएमओ डाॅ. नितेश परचाके एवं अन्य अधिकारियों और जवानों ने स्थानीय दिव्यांग विद्यालय जाकर बच्चों के साथ यह महत्वपूर्ण दिन साझा किया। इस अवसर पर कमांडेंट कमलेश कुमार ने बच्चों से संवाद किया, उन्हें प्रोत्साहित किया और मिठाइयां वितरित की। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम को अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में जवानों के मनोरंजन के लिए रस्साकसी एवं वॉलीबाल जैसे खेलों का आयोजन किया गया। वाहिनी के जवानों ने काफी उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। इन खेलों के विजेता प्रतिभागियों को कमांडेंट द्वारा पुरस्कृत किया गया। सायंकाल में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अंत में जवानों व अधिकारियों के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस पूरे दौरान बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा, सीएमओ डाॅ. नितेश परचाके एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *