मोदीजी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम : किरण देव

0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम 

0 किरण सिंह देव ने किया पौधरोपण भी 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124वां संस्करण शहर के दीनदयाल वार्ड में बूथ क्रमांक 116 में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शांतनु शुक्ला का उल्लेख करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम को देश का गौरव बताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महत्वपूर्ण विभिन्न विषयों को देशवासियों के साथ साझा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम समूचे देशवासियों से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है। मन की बात कार्यक्रम के ज़रिए प्रधानमंत्री श्री मोदी हमारे विशाल देश की गौरवशाली परंपराओं व संस्कृति, राष्ट्रीय धरोहरों, देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अच्छे कार्यो, राष्ट्र की उपलब्धियों का जीवंत परिचय देशवासियों से साझा करते हैं। जिसका लाभ व ज्ञान हम सभी को मिल रहा है। किरण सिंह देव ने पंजाब सनातन भवन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वार्ड वासियों व समाज के सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया और सभी से पौधा लगाने व हरियाली बढ़ाने के पुनीत अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग करने अनुरोध किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, पार्षद सुरेश गुप्ता, रोहित त्रिवेदी, नवरत्न जलोटा, चंद्रशेखर साव, सुविता गुप्ता, अंजू राय, योगेश ठाकुर, जगत सिंह चौहान सूर्य भूषण सिंह, नारायण चांडक, राजू नाग, बलिराम सागर, ब्रिजेश शर्मा, देव झा, मनीष निषाद, जसवीन साहनी, रूपेश झा, श्याम बिहारी मालवीय, कल्लू मामा, विवेक झा, नरसिंह सेठिया, आशा राव, रेखा कुमार, कमल सिंह, इंदिरा स्वर्णकार, गोकुल साव, दुर्गा निषाद, सुषमा निषाद,रजनी निषाद, सुनील गिरधर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *