ACB का बड़ा एक्शन: रायगढ़ DEO ऑफिस में रिश्वतखोर बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹15,000 लेते पकड़ा गया!

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए आज ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ACB की टीम ने यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी मोहम्मद फरीद फारुखी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। इस सनसनीखेज कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ने ACB को शिकायत दी थी कि DEO कार्यालय में एक जरूरी विभागीय कार्य के बदले उससे पहले ₹5,000 की रिश्वत वसूली जा चुकी है, और अब आरोपी कर्मचारी ने अतिरिक्त ₹10,000 की डिमांड करते हुए दबाव बनाया। शिकायत के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और सोमवार को फारुखी को घूस की रकम लेते ही मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के साथ ही आरोपी से कड़ी पूछताछ शुरू हो गई है। ACB अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह मामला अकेले फारुखी तक सीमित तो नहीं—या फिर पूरा शिक्षा विभागीय नेटवर्क इस भ्रष्टाचार की चपेट में है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *