रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।
शाह शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन यानी 5 अप्रैल को सुबह 10:50 बजे वे जगदलपुर के लिए रवाना होकर 11:30 बजे पहुंचेंगे। वहां से दंतेवाड़ा जाकर वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटकर सुरक्षा और सहकारिता विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक करेंगे। दौरे के समापन पर शाह रात 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।