दल्ली राजहरा के तेज तर्रार नेता श्याम जायसवाल को मिली सशस्त्र सुरक्षा…

0  क्षेत्र में हमेशा बना रहता है नक्सली वारदात का खतरा 
दल्ली राजहरा। कांकेर में दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए राजहरा के तेज तर्रार भाजपा नेता श्याम जायसवाल को शासन स्तर पर हथियारबंद सुरक्षा मुहैया कराई गई है। दल्ली राजहरा कांकेर लोकसभा क्षेत्र में है और वहां के जंगल नक्सलियों की पनाह गाह भी हैं। दल्ली राजहरा में नक्सली घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर ही श्याम जायसवाल को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
श्याम जायसवाल भाजपा के विधानसभा क्षेत्र घोषणा पत्र प्रभारी हैं। श्री जायसवाल पार्टी के विचारों को प्रमुखता से सामने लाते हैं इस कारण उनकी छवि क्रांतिकारी नेता के रूप में बनी हुई है। वे नक्सलवाद के खिलाफ भी हमेशा से मुखर रहे हैं। संभवतः इसी कारण उनको शासन स्तर पर सुरक्षा दी गई है। दल्ली राजहरा संवेदनशील इलाका है जहां कभी भी कोई घटना घट सकती है। कुछ साल पहले दल्ली राजहरा के बोइरडीह डेम में नक्सलियों ने उत्पात मचाया था। डेम के चौकीदार को बंधक बनाकर डेम में बने ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी। इसके अलावा नजदीक स्थित रावघाट माइंस में भी अक्सर नक्सली धमक सुनाई देती रहती है। माना जा रहा है कि अपने 29 साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली कहीं भी और कुछ भी बड़ी अवांछित हरकत कर सकते हैं। इस लिहाज से भी श्याम जायसवाल को सुरक्षा मुहैया कराया जाना जरूरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *