मानसिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु मानसिंह बघेल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। मानसिंह की नियुक्ति पर दरभा अंचल के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। वहीं मानसिंह बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *