RAIPUR POLICE Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/raipur-police/ सत्य पर प्रकाश Mon, 16 Feb 2026 14:49:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg RAIPUR POLICE Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/tag/raipur-police/ 32 32 214855051 पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/02/16/85197/ https://statemediaservice.com/2026/02/16/85197/#respond Mon, 16 Feb 2026 14:49:45 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85197 रायपुर। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले आरोपी जगदीश आसरवानी को गिरफ्तार किया गया है।…

The post पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले आरोपी जगदीश आसरवानी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के सांई मंदिर के पास टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान सट्टा संचालित किया जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन)  संदीप पटेल ने सूचना की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए।
सैद्धांतिक कार्यवाही के तहत एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की। आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जगदीश आसरवानी (36 वर्ष, निवासी तेलीबांधा, रायपुर) के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3,350 रुपये नगद, 1 एटीएम कार्ड और लगभग 25,000 रुपये मूल्य की सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जारी है।

वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम द्वारा ऑनलाइन सट्टा के कुल 4 प्रकरणों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके कब्जे से लगभग 1.92 करोड़ रुपये जप्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

जगदीश आसरवानी, पिता स्व. सुरेश कुमार आसरवानी, गली नंबर 07, शिव मंदिर के सामने, तेलीबांधा, रायपुर।

The post पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/16/85197/feed/ 0 85197
पिस्टल और मैग्जीन के साथ आरोपी गिरफ्तार… https://statemediaservice.com/2026/02/16/85103/ https://statemediaservice.com/2026/02/16/85103/#respond Mon, 16 Feb 2026 07:35:48 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85103 ० पूर्व में हत्या-मारपीट के मामलों में जेल जा चुका था पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस की साप्ताहिक कार्रवाई, अवैध हथियारों पर सख्ती जारी रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने अवैध…

The post पिस्टल और मैग्जीन के साथ आरोपी गिरफ्तार… appeared first on statemediaservice.com.

]]>

० पूर्व में हत्या-मारपीट के मामलों में जेल जा चुका था पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस की साप्ताहिक कार्रवाई, अवैध हथियारों पर सख्ती जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए पंडरी थाना क्षेत्र में एक खतरनाक आरोपी को पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नंदू शर्मा पहले भी हत्या और मारपीट के गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

  • नाम: नंदू शर्मा
  • पिता: विमल शर्मा
  • आयु: 30 वर्ष
  • निवासी: कुशालपुर तिरंगा चौक, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर

जब्त सामान

  • 1 नग पिस्टल
  • 1 नग खाली मैग्जीन

कार्रवाई का विवरण
पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा नार्थ जोन के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध पिस्टल, कट्टा रखने वालों तथा इनकी खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पंडरी पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुई। आरोपी से वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया और टीम को गुमराह करने की कोशिश की।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार जब्त किए गए। थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  पुलिस जांच में सामने आया है कि नंदू शर्मा पूर्व में मारपीट और हत्या के गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। वर्तमान में पुलिस उससे पिस्टल प्राप्त करने के स्रोत, उपयोग और संभावित अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

The post पिस्टल और मैग्जीन के साथ आरोपी गिरफ्तार… appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/16/85103/feed/ 0 85103
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/02/15/85048/ https://statemediaservice.com/2026/02/15/85048/#respond Sun, 15 Feb 2026 07:09:57 +0000 https://statemediaservice.com/?p=85048 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 51…

The post पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 51 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक टोयोटा कार के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। यह कार्रवाई केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे एक खाली मैदान में की गई, जहां आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी

  • हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष), पुत्र रामाकांत सरोज, निवासी सुमित बाजार के पास, धमतरी (थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी)।
  • हिमांशु दामले (31 वर्ष), पुत्र रमेश दामले, निवासी आतर गांव, अम्बागढ़ चौकी (थाना अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर)।

जप्त सामान और मूल्य

  • कुल 50.94 किलोग्राम गांजा (लगभग 50 किलो 940 ग्राम)।
  • नकद राशि: 2 लाख रुपये।
  • 2 मोबाइल फोन।
  • टोयोटा कार (क्र. MH 01 BU 9616)।
  • कुल जप्त माल की अनुमानित कीमत: लगभग 32.67 लाख रुपये।

वर्ष 2026 में अब तक की उपलब्धियां एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने इस साल अब तक गांजा से जुड़े 12 मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे कुल 125.658 किलोग्राम गांजा, 2.047 लाख रुपये नकद, 2 चारपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 75.09 लाख रुपये है।

कार्रवाई कैसे हुई 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइन क्षेत्र में एक कार में दो व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए तैयार हैं। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। जांच में आरोपी हृषिकेश सरोज और हिमांशु दामले मिले, जिनके पास अलग-अलग पैकेटों में गांजा भरा हुआ था।

कानूनी कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

The post पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/15/85048/feed/ 0 85048
रायपुर कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप https://statemediaservice.com/2026/02/12/84802/ https://statemediaservice.com/2026/02/12/84802/#respond Thu, 12 Feb 2026 07:50:23 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84802 रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदी पेशी के लिए कोर्ट लाए गए थे, लेकिन…

The post रायपुर कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदी पेशी के लिए कोर्ट लाए गए थे, लेकिन पेशी से पहले ही पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार फरार कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। दोनों हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में आरोपी थे और न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए उनकी नियमित पेशी चल रही थी।

बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान दोनों कैदी कोर्ट मोहर्रिर की अभिरक्षा में थे, तभी मौका पाकर वे फरार हो गए। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें आसपास नहीं पाया तो पहले अपने स्तर पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जांच जारी है।

The post रायपुर कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/12/84802/feed/ 0 84802
पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, चिट्टा बेचते रंगे हाथों पकड़ा https://statemediaservice.com/2026/02/11/84782/ https://statemediaservice.com/2026/02/11/84782/#respond Wed, 11 Feb 2026 12:48:24 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84782 रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में तैनात एक पुलिस आरक्षक को अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन)…

The post पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, चिट्टा बेचते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में तैनात एक पुलिस आरक्षक को अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बेचते हुए गिरफ्तार किया। इस घटना ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया।

गिरफ्तार आरक्षक की पहचान हिमांशु बर्मन (34 वर्ष), पिता चैतुराम बर्मन, निवासी ग्राम कुण्डा, जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से लगभग 1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 8 हजार रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल और इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

 मुखबिर से सूचना मिली कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक CG-04-PW-1372 में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाना में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस मामले की एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है और मादक पदार्थ के स्रोत से लेकर गंतव्य तक की जांच जारी है।

The post पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, चिट्टा बेचते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/11/84782/feed/ 0 84782
डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, जांच में सामने आए गंभीर आरोप https://statemediaservice.com/2026/02/05/84327/ https://statemediaservice.com/2026/02/05/84327/#respond Thu, 05 Feb 2026 15:24:09 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84327 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा जिले में तैनात डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग ने जारी आदेश में बताया कि निलंबन का कारण…

The post डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, जांच में सामने आए गंभीर आरोप appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा जिले में तैनात डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग ने जारी आदेश में बताया कि निलंबन का कारण उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच में सामने आए गंभीर आरोप हैं।
जारी आदेश के अनुसार, जांच में यह तथ्य सामने आए कि कल्पना वर्मा ने अपने कर्तव्यों का दुरुपयोग किया, वित्तीय लेनदेन में विरोधाभासी विवरण दिए, और अपने पद का उपयोग कर अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही उनके खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने और संवेदनशील जानकारियों के लीक होने से जुड़े आरोप भी हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के सीधे उल्लंघन में आता है। निलंबन अवधि में डीएसपी वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

बता दें कि डीएसपी कल्पना वर्मा का नाम रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में भी सामने आया था। इस मामले में अतिरिक्त एसपी स्तर की जांच कर लगभग 1475 पेज की रिपोर्ट शासन को सौंपी गई, जिसमें कई संवेदनशील खुलासे किए गए। रिपोर्ट में डीएसपी वर्मा और दीपक टंडन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी शामिल थी, जिसमें पुलिस विभाग से संबंधित खुफिया जानकारी साझा करने का जिक्र था।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित किया।

The post डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, जांच में सामने आए गंभीर आरोप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/05/84327/feed/ 0 84327
नवा रायपुर फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम मौके पर https://statemediaservice.com/2026/02/03/84095/ https://statemediaservice.com/2026/02/03/84095/#respond Tue, 03 Feb 2026 12:01:13 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84095 रायपुर। नवा रायपुर के निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में…

The post नवा रायपुर फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम मौके पर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। नवा रायपुर के निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर अभनपुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने आसपास से साक्ष्य जुटाने, फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, सुनसान और निर्माणाधीन इलाके में शव मिलने से हत्या की संभावना मजबूत हो रही है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही मौत का सटीक कारण और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई में आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन और अन्य सामान की तलाश भी की जा रही है।

The post नवा रायपुर फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम मौके पर appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/03/84095/feed/ 0 84095
रायपुर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा धमाका: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 37.50 लाख कैश सहित 92.50 लाख का माल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/01/31/83881/ https://statemediaservice.com/2026/01/31/83881/#respond Sat, 31 Jan 2026 12:00:28 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83881 रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के आगमन से पहले राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड…

The post रायपुर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा धमाका: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 37.50 लाख कैश सहित 92.50 लाख का माल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>

रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के आगमन से पहले राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 लग्जरी चारपहिया वाहन जब्त किए गए। कुल जब्त माल की अनुमानित कीमत लगभग 92.50 लाख रुपये है।

बता दे कि पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की सतत मॉनिटरिंग के तहत एंटी क्राइम यूनिट ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी थी। बदलते अपराध पैटर्न के अनुसार पुलिस की रणनीति का यह नतीजा है।

31 जनवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र के नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन अलग-अलग वाहनों में सवार 6 व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ और मोबाइल जांच में पता चला कि आरोपी rukaim777.bet और snapeb777.bet जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर कमीशन पर आईडी वितरित कर क्रिकेट सट्टा चला रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रखब देव पाहुजा (46), निवासी: सेक्टर-07, मार्केट शॉप नंबर 62, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग)।
  2. पीयूष जैन (26), निवासी: फ्लैट नंबर 06, एन.डी.आर. अपार्टमेंट, आलोक विहार, रोहिणीपुरम (रायपुर)।
  3. जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू (33), निवासी: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मस्जिद के पास, फ्लैट नंबर एन-211 (रायपुर)।
  4. दीपक अग्रवाल (40), निवासी: आसमा सिटी होम्स, सकरी (बिलासपुर)।
  5. कमल राघवानी (32), निवासी: गायत्री नगर 21 बंगलो कॉलोनी, फ्लैट नंबर डी-13, खम्हारडीह (रायपुर)।
  6. सचिन जैन (49), निवासी: मकान नंबर 135, हनुमान मंदिर रोड, गुढ़ियारी (रायपुर)।

राखब देव पाहुजा, जितेंद्र कृपलानी, दीपक अग्रवाल और सचिन जैन पहले भी जुआ के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों को आईडी उपलब्ध कराकर अवैध कमाई की थी। जब्त नकदी मुल बैंक खातों और हवाला ट्रांजेक्शन से जुड़ी बताई जा रही है, जिसकी फाइनेंशियल जांच जारी है।

बैटिंग साइट्स के तार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिस पर आगे तकनीकी साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। आईडी लेकर सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी। थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/26 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) और बी.एन.एस. की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

The post रायपुर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा धमाका: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 37.50 लाख कैश सहित 92.50 लाख का माल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/31/83881/feed/ 0 83881
दुर्गा नगर में डकैती की योजना नाकाम, पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/01/30/83771/ https://statemediaservice.com/2026/01/30/83771/#respond Fri, 30 Jan 2026 08:04:41 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83771 ० हथियार और स्कॉर्पियो वाहन जप्त, पुलिस ने कड़ी पूछताछ में योजना का खुलासा किया रायपुर। सिविल लाईन थाना पुलिस ने दुर्गा नगर केनाल रोड के पास डकैती की योजना…

The post दुर्गा नगर में डकैती की योजना नाकाम, पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
० हथियार और स्कॉर्पियो वाहन जप्त, पुलिस ने कड़ी पूछताछ में योजना का खुलासा किया

रायपुर। सिविल लाईन थाना पुलिस ने दुर्गा नगर केनाल रोड के पास डकैती की योजना बनाते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तलवार, लकड़ी के डंडे, हॉकीस्टिक और एक स्कॉर्पियो वाहन जप्त किया गया है।

बात दे कि मुखबिर की जानकारी पर टीम ने वाहन को चिन्हांकित कर घेराबंदी की। स्कॉर्पियो वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार पाए गए, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला, आलोक साहनी, नितेश साहनी, शुभम साहनी, इन्द्र कुमार उर्फ सुमित और कुंदन साहनी बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर 1 तलवार, 4 लकड़ी के डंडे और 1 हॉकीस्टिक बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में डकैती की योजना बनाना और इन हथियारों का इस्तेमाल करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 313 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जप्त स्कॉर्पियो वाहन का नंबर CG 23 जे 6367 है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला, 30, इंदिरा मार्केट, गोबरानवापारा

  2. आलोक साहनी, 23, साहनी पारा, गोबरानवापारा

  3. नितेश साहनी, 24, साहनी पारा, गोबरानवापारा

  4. शुभम साहनी, 19, बढ़ईपारा, गोबरानवापारा

  5. इन्द्र कुमार उर्फ सुमित, 25, दीनदयाल उपाध्याय नगर, गोबरानवापारा

  6. कुंदन साहनी, 20, साहनी पारा, गोबरानवापारा

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

The post दुर्गा नगर में डकैती की योजना नाकाम, पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/30/83771/feed/ 0 83771
नशे के खिलाफ पुलिस का धुआंधार प्रहार! लाखों की ‘गोगो’ रोलिंग पेपर और हुक्का सामग्री जब्त, 9 पान ठेले सील, 2 तस्कर गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2026/01/28/83571/ https://statemediaservice.com/2026/01/28/83571/#respond Wed, 28 Jan 2026 06:59:00 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83571 रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन ने एक बड़े ऑपरेशन में ‘गोगो’ (रोलिंग पेपर)…

The post नशे के खिलाफ पुलिस का धुआंधार प्रहार! लाखों की ‘गोगो’ रोलिंग पेपर और हुक्का सामग्री जब्त, 9 पान ठेले सील, 2 तस्कर गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन ने एक बड़े ऑपरेशन में ‘गोगो’ (रोलिंग पेपर) और हुक्का से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री के विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भारी मात्रा में गोगो रोलिंग पेपर जब्त किया गया है, जो मुख्य रूप से सूखे नशे (जैसे गांजा) के इस्तेमाल में आता है।

पुलिस ने COTPA एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के उल्लंघन पर शहर भर में 9 पान ठेलों और गुमटियों को तुरंत सील कर बंद करा दिया। इन ठेलों की आड़ में युवाओं को नशे की ओर धकेलने का गोरखधंधा चल रहा था।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में थोक विक्रेताओं, सप्लायरों और पूरे सप्लाई चेन के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि अब तक की जांच में सप्लाई चेन की पूरी तस्वीर साफ हो चुकी है। जल्द ही बड़े पैमाने पर और कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कई और नामजद तस्करों की गिरफ्तारी संभव है।

The post नशे के खिलाफ पुलिस का धुआंधार प्रहार! लाखों की ‘गोगो’ रोलिंग पेपर और हुक्का सामग्री जब्त, 9 पान ठेले सील, 2 तस्कर गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/28/83571/feed/ 0 83571