दुर्गा नगर में डकैती की योजना नाकाम, पुलिस ने आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार

० हथियार और स्कॉर्पियो वाहन जप्त, पुलिस ने कड़ी पूछताछ में योजना का खुलासा किया

रायपुर। सिविल लाईन थाना पुलिस ने दुर्गा नगर केनाल रोड के पास डकैती की योजना बनाते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तलवार, लकड़ी के डंडे, हॉकीस्टिक और एक स्कॉर्पियो वाहन जप्त किया गया है।

बात दे कि मुखबिर की जानकारी पर टीम ने वाहन को चिन्हांकित कर घेराबंदी की। स्कॉर्पियो वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार पाए गए, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला, आलोक साहनी, नितेश साहनी, शुभम साहनी, इन्द्र कुमार उर्फ सुमित और कुंदन साहनी बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर 1 तलवार, 4 लकड़ी के डंडे और 1 हॉकीस्टिक बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में डकैती की योजना बनाना और इन हथियारों का इस्तेमाल करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 313 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जप्त स्कॉर्पियो वाहन का नंबर CG 23 जे 6367 है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला, 30, इंदिरा मार्केट, गोबरानवापारा

  2. आलोक साहनी, 23, साहनी पारा, गोबरानवापारा

  3. नितेश साहनी, 24, साहनी पारा, गोबरानवापारा

  4. शुभम साहनी, 19, बढ़ईपारा, गोबरानवापारा

  5. इन्द्र कुमार उर्फ सुमित, 25, दीनदयाल उपाध्याय नगर, गोबरानवापारा

  6. कुंदन साहनी, 20, साहनी पारा, गोबरानवापारा

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *