गरियाबंद Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/gariyaband/ सत्य पर प्रकाश Mon, 02 Feb 2026 06:47:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg गरियाबंद Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/gariyaband/ 32 32 214855051 गरियाबंद के दुतकैया गांव में उपद्रव के बाद हालात काबू में, गांव बना पुलिस छावनी https://statemediaservice.com/2026/02/02/84017/ https://statemediaservice.com/2026/02/02/84017/#respond Mon, 02 Feb 2026 06:47:28 +0000 https://statemediaservice.com/?p=84017 गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैया गांव में रविवार देर रात हुए उपद्रव के बाद अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते दो…

The post गरियाबंद के दुतकैया गांव में उपद्रव के बाद हालात काबू में, गांव बना पुलिस छावनी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैया गांव में रविवार देर रात हुए उपद्रव के बाद अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रेंज के आईजी ने पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के साथ देर रात मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है और बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया है।

हिंसा के दौरान अपराधियों को बचाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच भी झड़प हुई, जिसमें 3 से 4 पुलिस जवान घायल हो गए। वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान कई ग्रामीणों को भी चोटें आने की सूचना है।

उपद्रव के दौरान उग्र भीड़ ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाया और आगजनी की। एक घर के बाहर खड़ी दोपहिया गाड़ियों में भी आग लगा दी गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के तीन आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

The post गरियाबंद के दुतकैया गांव में उपद्रव के बाद हालात काबू में, गांव बना पुलिस छावनी appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/02/02/84017/feed/ 0 84017
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ओडिशा से भटकी हथिनी की दर्दनाक मौत, वन अमले के सात दिन के संघर्ष के बावजूद नहीं बची https://statemediaservice.com/2026/01/17/82912/ https://statemediaservice.com/2026/01/17/82912/#respond Sat, 17 Jan 2026 11:21:16 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82912 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) में ओडिशा से भटककर आई लगभग 10-12 वर्षीय एक हथिनी की आज सुबह मौत हो गई। पिछले सात दिनों से बीमार हथिनी को…

The post उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ओडिशा से भटकी हथिनी की दर्दनाक मौत, वन अमले के सात दिन के संघर्ष के बावजूद नहीं बची appeared first on statemediaservice.com.

]]>
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) में ओडिशा से भटककर आई लगभग 10-12 वर्षीय एक हथिनी की आज सुबह मौत हो गई। पिछले सात दिनों से बीमार हथिनी को बचाने के लिए वन विभाग की पूरी टीम दिन-रात जुटे हुए थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका।

उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि 22 दिसंबर को रिजर्व स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक हथिनी कुछ भी खा नहीं रही और उसका मल त्याग भी नहीं हो रहा है। यह हथिनी गरियाबंद और धमतरी जिले से होते हुए उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व पहुंची थी। इसके बाद से वन अमला लगातार उसकी देखभाल और इलाज में जुटा रहा।

इलाज के दौरान हथिनी की हालत में कुछ सुधार भी दिखा था। वह मल त्याग करने लगी थी और थोड़ा-बहुत चारा भी खाने लगी थी, लेकिन 15 जनवरी को अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। इसके बाद जंगल सफारी और कानन पेंडारी जू के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया। उच्चस्तरीय इलाज और दवाइयों के बावजूद हथिनी आज सुबह अंतिम सांस ले चुकी थी।

वन विभाग और अभयारण्य प्रशासन ने पूरी विधि-विधान के साथ हथिनी का अंतिम संस्कार किया। USTR के ‘हाथी मित्र दल’ ने अपनी जान जोखिम में डालकर हथिनी को दवाइयां खिलाईं और उसकी देखभाल की। चार दिन पहले का एक दिल छू लेने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दल के सदस्य बेहद जोखिम भरे हालात में हथिनी के पास जाकर उसकी मदद करते दिख रहे हैं। बता दें कि सितंबर 2025 में इसी तरह की गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक नर हाथी को वन विभाग ने सफलतापूर्वक बचाया था, लेकिन इस बार दुर्भाग्यवश प्रयास सफल नहीं हो सके।

The post उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ओडिशा से भटकी हथिनी की दर्दनाक मौत, वन अमले के सात दिन के संघर्ष के बावजूद नहीं बची appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/17/82912/feed/ 0 82912
राजापड़ाव में 2000 से अधिक आदिवासियों ने NH-130C जाम किया, 20 से अधिक गांवों में बिजली की मांग पर उबला आक्रोश https://statemediaservice.com/2026/01/12/82480/ https://statemediaservice.com/2026/01/12/82480/#respond Mon, 12 Jan 2026 07:24:06 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82480 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत आदिवासी बहुल राजापड़ाव क्षेत्र में एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। 8 पंचायतों के 30 से अधिक…

The post राजापड़ाव में 2000 से अधिक आदिवासियों ने NH-130C जाम किया, 20 से अधिक गांवों में बिजली की मांग पर उबला आक्रोश appeared first on statemediaservice.com.

]]>
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत आदिवासी बहुल राजापड़ाव क्षेत्र में एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। 8 पंचायतों के 30 से अधिक गांवों से करीब 2000 महिला-पुरुषों ने आज नेशनल हाइवे 130-सी को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की एकमात्र मांग है कि उदंती-सीता नदी अभयारण्य के कोर जोन में आने वाले 20 से अधिक विद्युत-विहीन गांवों में तत्काल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

हाइवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र है, जहां पेसा अधिनियम-1996 लागू है। संविधान के अनुच्छेद 244(1) के तहत यहां आदिवासी समुदायों को विशेष संरक्षण प्राप्त है। इसके बावजूद 78 वर्षों बाद भी कई गांव अंधेरे में जी रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता अम्बेडकरवादी समिति के अध्यक्ष पतंग नेताम, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम ने बताया कि क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 3—अड़गड़ी, शोभा और गोना—आंशिक रूप से विद्युतीकृत हैं। शेष भूतबेड़ा, कुचेंगा, कोकड़ी, गरहाडीह और गौरगांव जैसे गांव आज भी बिजली के बिना जीवनयापन करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा, सिंचाई, आजीविका और सूचना तक पहुंच का मूल आधार है। विद्युत का अभाव बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों की सिंचाई क्षमता को सीधे प्रभावित कर रहा है। यह स्थिति संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता), 21 (सम्मानजनक जीवन), 21-क (शिक्षा का अधिकार) तथा अनुच्छेद 38-39 (सामाजिक न्याय) के विपरीत है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन पंचायतों के लिए पहले से ही अंडरग्राउंड विद्युतीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी थी और काम भी शुरू हो चुका था, लेकिन 2023 के बाद बिना किसी स्पष्ट आदेश के कार्य रोक दिया गया। यह सुशासन, विधि के शासन और प्रशासनिक उत्तरदायित्व के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है।

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने बताया कि यह एक साल में राजापड़ाव क्षेत्र में नेशनल हाइवे जाम करने का चौथा बड़ा प्रदर्शन है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे और जब तक बिजली आपूर्ति पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें मनवाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे। यह आंदोलन आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और विकास की अनदेखी पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

The post राजापड़ाव में 2000 से अधिक आदिवासियों ने NH-130C जाम किया, 20 से अधिक गांवों में बिजली की मांग पर उबला आक्रोश appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/12/82480/feed/ 0 82480
आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय https://statemediaservice.com/2026/01/07/82044/ https://statemediaservice.com/2026/01/07/82044/#respond Wed, 07 Jan 2026 13:48:12 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82044 ० जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय ० श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

The post आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>

० जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

० श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। उन्होंने आश्रम को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्रम परिसर में समरसता भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद पूरे देश में जो आध्यात्मिक चेतना का वातावरण निर्मित हुआ है, उसी की अखंड धारा का विस्तार आज सिरकट्टी धाम में धर्मध्वजा स्थापना के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों, साधु-संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की पवित्र भूमि है। हमें धर्म को केवल आस्था के रूप में नहीं, बल्कि कर्तव्य के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय यहीं व्यतीत किया। दंडकारण्य के रूप में विख्यात अबूझमाड़ का विशाल जंगल कभी नक्सल समस्या से प्रभावित क्षेत्र था, जो आज तेजी से नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 39 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की निशुल्क तीर्थयात्रा कराई जा चुकी है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा दर्शन योजना के अंतर्गत भी अब तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के पांच शक्तिपीठों के विकास का कार्य भी निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र के समग्र विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत 148 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है तथा रतनपुर के विकास के लिए भी प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि राजिम कल्प-कुंभ का आयोजन भी इस बार भव्य स्वरूप में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीरामजानकी मंदिर का भव्य स्वरूप जनसहभागिता का अनुपम उदाहरण है। लगभग 22 हजार परिवारों के सहयोग से लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह मंदिर बीते 10 वर्षों की तपस्या का परिणाम है। राजस्थान के शिल्पियों द्वारा पारंपरिक शैली में बिना सीमेंट और छड़ के उपयोग के निर्मित इस मंदिर की आयु लगभग एक हजार वर्ष आंकी गई है। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने धर्मध्वजा रोहण को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल परंपरागत ध्वजारोहण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में धर्म, अध्यात्म और सामाजिक समरसता की स्थापना का प्रतीक है।

केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हम सभी के लिए सिरकट्टी धाम में धर्मध्वजा की स्थापना देखना अलौकिक अनुभव है। कार्यक्रम में सिरकट्टी आश्रम के महामंडलेश्वर महंत संत गोवर्धन शरण व्यास ने स्वागत उद्बोधन में सिरकट्टी आश्रम की स्थापना और महत्व पर जानकारी दी।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक सर्व रोहित साहू, दीपेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, अनेक जनप्रतिनिधि, देश के विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

The post आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/07/82044/feed/ 0 82044
उदंती–सीतानदी में सनसनी: शिकारी के फंदे में फंसा तेंदुआ, अफसरों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान https://statemediaservice.com/2025/12/26/81165/ https://statemediaservice.com/2025/12/26/81165/#respond Fri, 26 Dec 2025 06:38:24 +0000 https://statemediaservice.com/?p=81165 0 गले में दो तारों का फंदा, 7 दिन से घायल था तेंदुआ… रेस्क्यू के दौरान अफसर पर किया हमला गरियाबंद। उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व से दिल दहला देने वाली तस्वीरें…

The post उदंती–सीतानदी में सनसनी: शिकारी के फंदे में फंसा तेंदुआ, अफसरों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 गले में दो तारों का फंदा, 7 दिन से घायल था तेंदुआ… रेस्क्यू के दौरान अफसर पर किया हमला

गरियाबंद। उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। वन परिक्षेत्र तौरेंगा में एक चार वर्षीय नर तेंदुआ शिकारियों के लगाए गए तार वाले जाल में फंस गया। गंभीर रूप से घायल तेंदुआ दर्द से दहाड़ता रहा और जान बचाने के लिए आबादी क्षेत्र की ओर आ गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। ग्राम कोकोड़ी में तेंदुआ बस्ती के बेहद करीब झाड़ियों में छिपा मिला। सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) गोपाल कश्यप ने बिना समय गंवाए ड्रोन और एंटी-पोचिंग टीम को मौके पर बुलाया। ड्रोन फुटेज में तेंदुए के गले पर गहरा जख्म साफ नजर आया—दो तारों का फंदा उसकी सांसें छीन रहा था।

 अंधेरे से पहले रेस्क्यू, अफसर ने दिखाई जांबाजी

जंगल सफारी टीम के पहुंचने से पहले अंधेरा होने की आशंका को देखते हुए एसडीओ गोपाल कश्यप ने खुद मोर्चा संभाला। जान जोखिम में डालते हुए उन्होंने रस्सी की मदद से तेंदुए को जाल में काबू किया। इस दौरान तेंदुए ने उन पर हमला भी किया, लेकिन साहस और सूझबूझ से रेस्क्यू सफल रहा।

तेंदुए को गजराज रेस्क्यू वाहन के पिंजरे में सुरक्षित बंद कर तौरेंगा रेस्ट हाउस लाया गया। रात करीब 8 बजे डॉक्टर जय किशोर जडिया, सहायक रमाकांत और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को बेहोश कर गले में फंसे दोनों फंदे निकाले गए, ड्रिप चढ़ाई गई और प्राथमिक उपचार किया गया—जिससे तेंदुए को बड़ी राहत मिली।

7 दिन से फंदे में फंसा था तेंदुआ

उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि तेंदुआ करीब 7 दिनों से फंदे में फंसा हुआ था और दम घुटने की स्थिति में था। इसी वजह से वह आसान शिकार की तलाश में आबादी की ओर भटक रहा था।

सुबह 4 बजे तेंदुए को गजराज वाहन से जंगल सफारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उसे फिर से उदंती के जंगलों में छोड़ा जाएगा।

 शिकारियों पर इनाम घोषित

इस घटना के बाद वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों की तलाश तेज कर दी है। तेंदुए को शिकार बनाने वालों की जानकारी देने पर 5,000 से 10,000 रुपये तक का गोपनीय इनाम घोषित किया गया है। सूचना डीएफओ वरुण जैन (मोबाइल: 7568127875) पर दी जा सकती है।

The post उदंती–सीतानदी में सनसनी: शिकारी के फंदे में फंसा तेंदुआ, अफसरों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/26/81165/feed/ 0 81165
सीआरपीएफ कैंप में जवान ने AK-47 से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या https://statemediaservice.com/2025/12/13/80059/ https://statemediaservice.com/2025/12/13/80059/#respond Sat, 13 Dec 2025 07:14:59 +0000 https://statemediaservice.com/?p=80059 गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सोनाबेड़ा क्षेत्र के ढेकूनपानी में स्थित सीआरपीएफ कैंप से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस AK-47 राइफल से खुद…

The post सीआरपीएफ कैंप में जवान ने AK-47 से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या appeared first on statemediaservice.com.

]]>
गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सोनाबेड़ा क्षेत्र के ढेकूनपानी में स्थित सीआरपीएफ कैंप से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे कैंप और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक जवान की पहचान ओडिशा के खरियार थाना क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव निवासी गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार को हुई, जब गोपीनाथ ड्यूटी पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो उन्हें जवान का शव मिला।

सूचना मिलते ही कोमना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं तथा जवान के साथियों से पूछताछ की जा रही है।

The post सीआरपीएफ कैंप में जवान ने AK-47 से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/13/80059/feed/ 0 80059
लोहरसी धान खरीदी केंद्र में किसानों का उग्र प्रदर्शन: नमी के नाम पर मनमानी कटौती, नियमों की धज्जियां उड़ाईं https://statemediaservice.com/2025/12/12/80009/ https://statemediaservice.com/2025/12/12/80009/#respond Fri, 12 Dec 2025 10:19:51 +0000 https://statemediaservice.com/?p=80009 गरियाबंद। जिले के लोहरसी धान खरीदी केंद्र में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। केंद्र प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का…

The post लोहरसी धान खरीदी केंद्र में किसानों का उग्र प्रदर्शन: नमी के नाम पर मनमानी कटौती, नियमों की धज्जियां उड़ाईं appeared first on statemediaservice.com.

]]>
गरियाबंद। जिले के लोहरसी धान खरीदी केंद्र में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। केंद्र प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का दावा है कि धान की नमी के बहाने प्रति बोरी 1 किलो तक की मनमानी कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक चपत हो रही है।

किसानों ने बताया कि कर्मचारी बिना किसी माप-तौल के धान में ज्यादा नमी दिखाकर कटौती कर रहे हैं, जो खरीदी के सरकारी नियमों के खिलाफ है। कई दिनों से शिकायतों के बावजूद कोई अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा। एक किसान ने कहा, “हम परेशान हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यह धांधली है!”

सुबह से ही केंद्र के बाहर किसान जुट गए और “धांधली बंद करो”, “नियमों का पालन करो” जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। माहौल तनावपूर्ण हो गया, और स्थिति हाथ से निकलने लगी।

विवाद देखकर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें अपनी शिकायतें बताईं कि बिना जांच के कटौती हो रही है और अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। महाडिक ने किसानों को शांत करने की कोशिश की और तुरंत संबंधित अधिकारियों से जांच व कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह गंभीर मामला है, मैं खुद फॉलोअप करूंगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा, धरना-प्रदर्शन बढ़ाएंगे।

The post लोहरसी धान खरीदी केंद्र में किसानों का उग्र प्रदर्शन: नमी के नाम पर मनमानी कटौती, नियमों की धज्जियां उड़ाईं appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/12/80009/feed/ 0 80009
पुश्तैनी जमीन के हक की मांग में मुरहा नागेश ने गांधी मैदान में शुरू की भूख हड़ताल https://statemediaservice.com/2025/11/11/77714/ https://statemediaservice.com/2025/11/11/77714/#respond Tue, 11 Nov 2025 07:46:56 +0000 https://statemediaservice.com/?p=77714 गरियाबंद। पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए मुरहा नागेश अपने परिवार के साथ कड़कती ठंड में जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में बीती रात से भूख हड़ताल पर बैठ…

The post पुश्तैनी जमीन के हक की मांग में मुरहा नागेश ने गांधी मैदान में शुरू की भूख हड़ताल appeared first on statemediaservice.com.

]]>

गरियाबंद। पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए मुरहा नागेश अपने परिवार के साथ कड़कती ठंड में जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में बीती रात से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

अमलीपदर तहसील के खरीपथरा गांव निवासी मुरहा के नाम से खसरा क्रमांक 1/83 में दर्ज 2.680 हेक्टेयर रकबे की जमीन पर मोती राम और अन्य लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की थी। अगस्त में भी मुरहा इसी जमीन पर कब्जा दिलाने भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिसके बाद तहसीलदार ने उन्हें कब्जा दिलाया था।

हालांकि, अनावेदकों ने एसडीएम से अपील की और तहसीलदार के आदेश को रद्द करा दिया। प्रशासन ने दोबारा मुरहा को कब्जा दिलाया और उन्होंने फसल भी उगाई, लेकिन विरोधियों ने इस बार भी उनकी फसल चौपट कर दी।

प्रशासन ने अब मुरहा की जमीन का पता लगाने के लिए एसडीएम और तहसीलदार समेत 10 सदस्यों की टीम बनाई है, जो गांव में बंदोबस्त सुधार के लिए कार्यरत है। परेशान मुरहा अब स्थाई कब्जा दिलाने के लिए फिर से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

The post पुश्तैनी जमीन के हक की मांग में मुरहा नागेश ने गांधी मैदान में शुरू की भूख हड़ताल appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/11/77714/feed/ 0 77714
वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: जिंदा पैंगोलिन के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार https://statemediaservice.com/2025/10/27/76430/ https://statemediaservice.com/2025/10/27/76430/#respond Mon, 27 Oct 2025 13:24:24 +0000 https://statemediaservice.com/?p=76430 गरियाबंद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। देवभोग थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों…

The post वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: जिंदा पैंगोलिन के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>

गरियाबंद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। देवभोग थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से 9 किलो जीवित पैंगोलिन और 6.13 किलो पैंगोलिन की खाल जब्त की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग वन्यजीव तस्करी की साजिश रच रहे हैं। इसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, देवभोग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कार (OD 08 D 7638) और एक मोटरसाइकिल (CG 05 C 9151) को रोककर तलाशी ली। तलाशी में पैंगोलिन और उससे संबंधित सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वे पैंगोलिन को ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में ऊंची कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भकुला पात्र (55), तारिणी पात्र (52), निवासी कालाहांडी (ओडिशा), और नागेश पात्र (35), निवासी देवभोग (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 39, और 51(1) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1972 के तहत भी कार्रवाई की गई है।

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक ने देवभोग थाना प्रभारी और साइबर टीम की इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई वन्यजीव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश देती है और ऐसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

The post वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: जिंदा पैंगोलिन के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/27/76430/feed/ 0 76430
फिंगेश्वर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत https://statemediaservice.com/2025/10/19/75925/ https://statemediaservice.com/2025/10/19/75925/#respond Sun, 19 Oct 2025 06:15:44 +0000 https://statemediaservice.com/?p=75925 गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सूखा नदी में नहाने पहुंचे एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,…

The post फिंगेश्वर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सूखा नदी में नहाने पहुंचे एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक साहिल सोनकर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

साथ गए दोस्तों ने जब उसे पानी में डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया और फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

The post फिंगेश्वर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/19/75925/feed/ 0 75925