जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिव्या कलिहारी तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर है। इस दौरान वे समाज को संगठित और महिलाओ को सशक्त करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के विभन्न जिलों में बैठक आयोजित कर प्रदेश साहू समाज नियमावली के अनुसार सामाजिक सन्देश दे रही है।
अपने दौरे के दौरान प्रदेश महिला प्रकोष्ट संयोजक दिव्या कलिहारी, प्रदेश पदाधिकारी शिल्पा साहू व सोनिया साहू ने तेतरकुटी साहू समाज के सामाजिक सदस्यों से भेंट कर समीक्षा की। इस दौरान साहू समाज के प्रदेश युवा प्रकोष्ट संयुक्त सचिव अनुष्का साहू तथा क्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने तेतरकुटी समाज द्वारा किये जा रहे गतिविधियों के सम्बन्ध में प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिसका अवलोकन करने के पश्चात वे अभिभूत हुए तथा समाज के विकास में तथा भावी पीढ़ी को साहू सामाजिक संस्कार प्रदान करने के लिये इन गतिविधियों को अति आवश्यक बताया। उन्होंने तेतरकुटी साहू समाज के कार्यों को प्रदेश स्तर पर अवगत कराने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष गणेश राम साहू ने तेतरकुटी साहू समाज को परिक्षेत्र का दर्जा प्रदान करने के लिये आवश्यक प्रयास करने की मांग की गई।
इस दौरान सचिव जगदीश साहू, मोहन साहू, पालन साहू, लाल बहादुर साहू, बूधेलाल साहू, देवकुमार साहू, उत्तम साहू, रुपेश साहू, जोहन साहू, चंद्रशेखर साहू, हेमलाल साहू, लखन साहू, राजू साहू, तोषण साहू, संतोष साहू, प्रीतम साहू, परमानंद साहू, सुरेश साहू, भुनेश्वर साहू, ए आर साहू, रूपेंद्र साहू, पंचू राम साहू, प्रमिला साहू, सुनीता साहू, पिलेश्वरी साहू, सोनकुमारी, सुखदई, पार्वती साहू, थल कुमारी, खेमलता साहू, चमेली साहू, हेमलता साहू, अंजू साहू, उर्मिला साहू, लता साहू सहित साहू समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।