सुअर पालन से ग्रामीणों को मिली आजीविका की नई राह

0 13 हितग्राहियों को वितरित किए गए सुअर
बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड क्षेत्र अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा शासन की शूकर श्रयी योजना के तहत 13 पात्र हितग्राहियों को सुअर वितरित किए गए। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा पशुपालन को बढ़ावा देना है।
सुअर वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और वैज्ञानिक तरीके से सुअर पालन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न आजीविका योजनाएं ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में कृषि समिति सदस्य नवल भारती, कृषि समिति सदस्या खेमेश्वरी कश्यप, निर्माण समिति के सभापति अनिल बिसाई, जल एवं स्वच्छता समिति के सभापति बंसी कश्यप, दयमती सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हितग्राहियों को सुकर पालन, स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण और बेहतर प्रबंधन संबंधी जानकारियां भी दी।हितग्राहियों ने शासन एवं पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें स्थायी आय का नया स्रोत मिलेगा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का समापन हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *