पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले

जगदलपुर। बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में पदस्थ 13 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अधिकारियों के प्रदर्शन और प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यातायात शाखा प्रभारी दिलबाग सिंह को थाना करपावंड का प्रभारी बनाया गया है, जबकि लंबे समय से फील्ड पोस्टिंग का इंतजार कर रहे भोला सिंह राजपूत को साइबर सेल से स्थानांतरित कर परपा थाना की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा संतोष सिंह को थाना नगरनार से थाना बस्तर, भेखलाल चंद्राकार को पुलिस लाइन से थाना लोहाण्डीगुड़ा, विकेश तिवारी को बकावंड से नगरनार तथा भोज कुमार गुप्ता को शिकायत शाखा से थाना बकावंड का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह सुश्री अंजना केरकट्टा को रक्षित केंद्र से महिला थाना प्रभारी, सागर पाठक को पुलिस लाइन से साइबर सेल प्रभारी, शशांक ठाकुर को पुलिस लाइन से एएनटीएस (एंटी नक्सल टास्क) प्रभारी तथा कमलेश देवांगन को पुलिस लाइन से यातायात शाखा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं राजकुमारी पांडे को महिला थाना से शिकायत शाखा, तामेश साहू को पुलिस लाइन से डीएसपी कार्यालय (सवारी शाखा) तथा संजय कश्यप को पुलिस लाइन से नक्सली सेल का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *