यशवंत जैन ने किया समरसता संकल्प और हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

0 गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ को सफल बनाने बनी रणनीति 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक रूप से सफल बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान समाज में समानता, सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम है। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जोड़ने का अभियान है। श्री जैन ने कार्यकर्ताओं से इन दोनों अभियानों को घर-घर तक पहुंचाने, अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि श्रीगुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान समाज में समानता, सामाजिक समरसता और सद्भाव को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराने का आह्वान किया। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का आग्रह किया। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में माता पिता और गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अवसर को बड़े हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु के आदर्शों का अनुसरण कर समाज में संस्कार, समरसता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यशाला में पूर्व केबिनेट मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, जिला प्रभारी दीपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, दयाशंकर पटेल, महामंत्री संजय लुक्कड़, फूलचंद गागड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, मैथ्यूज कुजूर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान,मीडिया प्रभारी प्रताप यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर सहनी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जागर लक्ष्मैया, जिला मंत्री हरीश निषाद, बलदेव उरसा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *