नवजात शिशु और युवक के शव मिलने से फैली सनसनी

0  अस्पताल में मिली युवक की लाश, तालाब में मिला शिशु का शव 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय में दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। नगर के कोतवाली थाने के सामने महादेव तालाब में एक नवजात शिशु का शव पाया गया जबकि युवक का शव अस्पताल की बाउंड्री से लगे डॉक्टरों के क्वार्टर परिसर में मिला। डॉक्टरों के क्वार्टर परिसर में करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। अस्पताल पारा के स्थानीय लोगों ने शव देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों शवों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। भोपालपटनम निवासी एक ग्रामीण के जिला अस्पताल से लापता होने की खबर से आशंका और बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *