0 मोदी सरकार ने रामभक्तों की आस्था के साथ किया धोखा : सुशील मौर्य
0 करोड़ों हिंदुओं की आस्था को पहुंची ठेस : प्रेमशंकर
जगदलपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक रुख अपना चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने जगदलपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार और मौन संरक्षण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित समस्त कांग्रेसजनों ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन किया तत्पश्चात मंदिर प्रांगण से रैली की शक्ल में गोलबाजार चौक पंहुचकर हाथों में तख्ती लेकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुई कथित चढ़ावा चोरी व गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा श्रीराम मंदिर पूरे देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। देशवासियों ने पाई-पाई जोड़कर मंदिर निर्माण और प्रभु श्रीराम के चरणों में चढ़ावा अर्पित किया। लेकिन आज जिस तरह से ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिम्मेदार लोगों द्वारा चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। धर्म और राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार इस महाघोटाले पर चुप्पी साधे बैठी है। आज वो तमाम हिंदू संगठन ऐसे मौन हैं, जैसे कुछ हुआ नहीं हो सब के मुंह में दही जम गया है। भाजपा नेताओं का मौन रहना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार राम के नाम पर वोट की राजनीति करती है बड़े लोगों को बचाने छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मोदी सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कथित घोटाले पर अपनी चुप्पी तोड़ जवाब दें, क्योंकि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का चयन केंद्र सरकार द्वारा ही किया गया था। साथ ही ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय सहित इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी छोटे-बड़े दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। सुशील मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार से कांग्रेस की मांग है कि श्री राम मंदिर में हुई पूरे चढ़ावा घोटाले और वित्तीय हेराफेरी की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से जांच कराई जाए। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय सहित इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। श्री मौर्य ने कहा यदि केंद्र सरकार और संबंधित प्रशासन ने जल्द से जल्द चंपत राय और अन्य दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर संसद तक और उग्र आंदोलन करेगी। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस ने राजनीतिक लाभ के लिए भगवान श्रीराम के नाम पर देश के करोड़ों लोगों से वोट मांगे। अब करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचाते हुए श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यही भाजपा और आरएसएस की कथनी और करनी का अंतर है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर जनता से भावनात्मक अपील कर वोट लेने वाली भाजपा अब मंदिर की पवित्र निधि में कथित अनियमितताओं के जरिए हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने इसे महाघोटाला निरुपित करते हुए मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से मामले की जांच कराई जाए और जांच के दायरे में चंपत राय व अन्य बड़े ट्रस्टियों को भी शामिल किया जाए। श्री जैन ने ट्रस्ट को भंग कर उसकी जिम्मेदारी शंकराचार्यों तथा बड़े संत महात्माओं को दिए जाने की भी वकालत की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, दिनेश यदु, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, चंपा ठाकुर, कोमल सेना, रविशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र परिहार, महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, जाहिद हुसैन, प्रशांत जैन, अल्ताफ उल्ला खान, विजय सिंह, सुषमा सुता, नीतीश शर्मा, लाखेश, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,संतोष सेठिया, सूर्यापाणि, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, विक्रम सिंह डांगी, संजय पाणिग्रही, लखेश्वर कश्यप, बालेश दुबे, जितेंद्र पाणिग्रही, सेवादल कौशल नागवंशी, एम वेंकट राव, ललिता राव, संदीप दास, भोजराज नाग, ज्योति राव, एस नीला, मोहसीन खान, सलीम अली, धनुर्जय नेताम, जितेंद्र जैन, बृजराज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अंतू सेठिया, गणेश कावड़, लिंगू ठाकुर, मालती मौर्य, तुलसी मौर्य, विजेंद्र ठाकुर, सहदेव नाग, शंकर मौर्य, आदर्श दलाई, अभिषेक गुप्ता, सुखदेयी बघेल, तारा बेंजाम, बबलू बघेल, नितेश जोशी, दयाराम बघेल, श्यामबती ध्रुव, मन्नू सेन, चमनलाल देहारी, अजय बघेल, तिलक यादव, उमेश सेठिया, अचल बाजपेई, रुक्मणी कश्यप, गुरमीत कौर, गौरी बंजारा, उमा सागर, हेमलता, जाहिदा बेगम, श्रद्धा तंबोली, संजुक्ता, शांति कश्यप, कर्तव्य आचार्य, पार्षद अफरोज बेगम, शुभम यदु, राकेश मौर, जस्टिन भवानी, कमलेश पाठक, सुखराम नाग, जयमती मौर्य, हेमंत, कमला भतरा, सोनारू नाग ,खेमराज सेठिया, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।