याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

० जयंती पर सरगीपाल मंडल भाजपा ने दी पुष्पांजलि 
बकावंड। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अखंड भारत के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगीपाल मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के योगदान को स्मरण किया।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके विचार आज भी देश के युवाओं और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर भाजपा सरगीपाल मंडल के उपाध्यक्ष हेमकांत ठाकुर, महामंत्री दामोदर बघेल, मंत्री श्याम बघेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रघु सेठिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष खगेश्वर कर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष खेमेश्वरी कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पाकलू राम कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जय बघेल, चंदन बघेल, राहुल सोनवानी सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *