बीमारियों से निपटने पहल…

जगदलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के सभी सेक्टर सुपरवाइजर्स की बैठक बीएमओ एवं बीपीएम के मार्गदर्शन में बीटीओ ने ग्राम आडावाल में ली। बैठक में स्टॉप डायरिया के तहत 0 से 5 साल के बच्चों को 1 जुलाई से 31 अगस्त तक घऱ घर जाकर ओआरएस पैकेट एवं जिंक गोली देने और गावों में निगरानी रखें!बस्तर मुन्ने के तहत वयवंदन, आयुष्मान कार्ड जिनका नहीं बना है उन्हें जल्द से जल्द बनाकर दें, समस्त टीकाकरण का यूवीआईएनई एवं आरसीएच पोर्टल में एंट्री करें एवं एचआरपी लाइन लिस्ट बना कर फॉलोअप करें। गांवों के छात्रावासों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य शिक्षा दें एमएमसी कार्यक्रम को जल्द जल्द पूर्ण करें एवं मलेरिया के बचाव हेतु जागरूकता एवं मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करें, बरसात के मौसम को देखते हुए दूरस्थ गांव में सतत, हर दिन भ्रमण कर निगरानी समिति गठित करें एवं महामारी.की तत्काल सूचना दें। सभी कार्य समय पर पूर्ण कर जानकारी उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *