कच्चा तेल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा? अनुचित मुनाफाखोरी बंद करके राहत दे सरकार – कांग्रेस

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल सस्ता होने के बावजूद डीजल पैट्रोल के दाम नहीं घटाने पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जब पश्चिम, मध्य एशिया में तनाव था, ईरान द्वारा होर्मूज़ स्ट्रेट पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी थीं, तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की थी, 10 दिनों के भीतर 6-6 बार दाम बढ़ाए गए, अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो चुका है, तब भी सरकार जनता को राहत देने के बजाय आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार और पेट्रोलियम कंपनीयां षडयंत्र पूर्वक आम जनता के जेब पर डकैती डाल रही है। पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 32 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है, इसका लाभ उपभोक्ताओं को देने के बजाए यह सरकार अपने मुनाफे में एडजेस्ट कर रही है, इसी तरह अतिरिक्त मुनाफाखोरी करके केंद्र की मोदी सरकार ने विगत 12 वर्षों में 32 लाख करोड़ से ज्यादा वसूली किया है, सत्ता के संरक्षण में पेट्रोलियम कंपनीयां हर महीने 8000 करोड़ से ज्यादा मुनाफाखोरी कर रही है, सरकार खुद ही 35 रुपया प्रति लीटर की कमाई कर रही है, क्रूड के दामों में गिरावट का लाभ आम जनता का अधिकार है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन इस सरकार का जन हित से कोई सरोकार नहीं है। ऊर्जा/ईंधन अर्थव्यवस्था की धुरी है, कोर सेक्टर माना जाता है, सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए कि इस पर पूरा नियंत्रण हो, दाम में अनुचित वृद्धि मंहगाई बढ़ाता है, परिवहन, निर्माण लागत से लेकर हर सेक्टर और हर वर्ग प्रभावित होता है लेकिन भाजपा सरकार की नीयत महंगाई से राहत देना नहीं, बल्कि मुनाफाखोरी करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *