जगदलपुर नगर निगम के नव-नामांकित पार्षदों ने ली शपथ, महापौर ने किया स्वागत

० नगर निगम के नव-नामांकित पार्षदों ने ली शपथ, शहर विकास में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

० शपथ के साथ नई जिम्मेदारी का आगाज़, नव-नामांकित पार्षदों का महापौर ने किया स्वागत

जगदलपुर। कलेक्टर परिसर स्थित आस्था हॉल में सोमवार को नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव-नामांकित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। अपर कलेक्टर चंद्रिका प्रसाद बघेल ने नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा की उपस्थिति में नव-नामांकित पार्षद अतुल कौशल, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, संतोष त्रिपाठी, यशवर्धन राव, राजेश श्रीवास्तव एवं रोहित त्रिवेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नव-नामांकित पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां महापौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात महापौर कार्यालय में नगर निगम के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं तथा शहर के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी नामांकित पार्षदों ने शहर के विकास में सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

संजय पाण्डे ने कहा कि नगर निगम को अनुभवी एवं ऊर्जावान जनप्रतिनिधियों का साथ मिलने से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी नव-नामांकित पार्षद शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। महापौर ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय सहभागिता से जगदलपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

नव-नामांकित पार्षद: हम सभी मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते है, उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए शहर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

शपथ ग्रहण आयोजन में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह आर्य, श्रीमती सफिरा साहू, पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, हरीश पारेख, श्रीमती उमा मिश्रा, श्रीमती आशा साहू, सुश्री गायत्री बघेल, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती किरण सेन, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, पश्चिमी नगर मंडल उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, पश्चिम मंडल नगर मंत्री सूर्य भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *