
0 कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण का 7वां दिन
रायपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के 7 वें दिन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा, कांग्रेस कनेक्ट सेन्टर के प्रभारी शशिकांत सेंथिल और राष्ट्रीय सचिव वामची रेड्डी ने जिला अध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति और संगठन की मजबूती के गुर सिखाया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने आपको जिला अध्यक्ष के रूप में अवसर दिया है। आपको मिल अवसर का उपयोग संगठन की मजबूती के लिए करना है। उन्होंने कहा की मोदी के राज में देश में महिलायें असुरक्षित हुई है। आप सबको महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाये। अनुशासन संगठन की सर्वोपरि है, सभी को अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करना है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग में व्याख्यान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जून को सम्बोधित करेंगे, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव भी प्रशिक्षण शिविर में व्याख्यान दे चुके है, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी प्रशिक्षण शिविर में व्याख्यान दिया। जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 29 जून तक चलेगा।
अभी तक छत्तीसगढ़ का राजनैतिक इतिहास, संविधान, विभिन्न राजनैतिक मामलों, राज्य के ज्वलंत मुद्दों, संगठन के स्ट्रक्चर एवं आगामी आंदोलन की रूपरेखा जैसे विषयों पर व्याख्यान हो चुका है।
जिला अध्यक्ष 8 गांव में रात्रि विश्राम एवं श्रमदान भी कर चुके है। एआईसीसी के प्रभारी सचिव राव की देखरेख में प्रशिक्षण चल रहा है। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और प्रदेश कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदाधिकारी प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्था संभाल रहे है।