० ओमप्रकाश सोनी लिखित पुस्तक की भेंट
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में बस्तर सांसद महेश कश्यप के मीडिया प्रतिनिधि रोहन घोष ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर रोहन घोष ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को लेखक ओम प्रकाश सोनी द्वारा लिखित पुस्तक “चक्रकोट की माणिक्य देवी बस्तर में एक शक्तिपीठ” भेंट की। इस भेंट के माध्यम से उन्होंने मंत्री राजवाड़े को बस्तर अंचल की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। पुस्तक की सराहना करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बस्तर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे जनमानस तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।