० बीईओ ने शाला प्रभारियों को जारी किए नोटिस
बकावंड। फीस जमा न होने के नाम डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल टलनार के प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं के ट्रांसफर सर्टिफिकेट रोके जाने संबंधी खबर बकावंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने त्वरित संज्ञान लिया है। श्री यादव ने सभी स्कूलों के प्रधान पाठकों एवं प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि विद्यालय से स्थानांतरण चाहने वाले विद्यार्थियों का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र नियमानुसार एवं तत्काल जारी करें। किसी भी पालक या विद्यार्थी को अनावश्यक रूप से विद्यालय के चक्कर न लगवाएं। बीईओ श्री यादव ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।