० बस्तर में वेटरन क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में वेटरन क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और संभाग स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश को पांच संभागों में विभाजित कर संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां हुई बैठक में बस्तर क्षेत्र में वेटरन क्रिकेट के विकास एवं प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदीप गुहा को सर्वसम्मति से वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन का बस्तर संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
एसोसिएशन के सचिव तरुणेश सिंह परिहार ने कहा कि प्रदीप गुहा ने वर्षों से बस्तर में क्रिकेट के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है। क्रिकेट के प्रति उनकी मेहनत, समर्पण, संगठन क्षमता और खेल के प्रति जुनून को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बस्तर संभाग में वेटेरन क्रिकेट को नई पहचान और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व सचिव, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ सिद्धार्थ पाठक सहित बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदीप गुहा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रदीप गुहा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बस्तर में वेटेरन क्रिकेट को और अधिक मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा क्रिकेट गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। बस्तर में क्रिकेट को नई दिशा देने की इस पहल से क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर बस्तर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन केखिलाड़ी और पदाधिकारी उपस्थित थे! इस अवसर पर राबिन कुमार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टेलीफोन पर बधाई दी।