0 आज नगर पंचायत सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर, पलारी और घुमका में वोटिंग जारी, भाजपा के पक्ष में जनता का उत्साह
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश के चार नगर पंचायत में चुनाव और एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी। पांचों निकाय में भाजपा के पक्ष में भारी जनसमर्थन है।
श्री साव ने नवा रायपुर अटल नगर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर, पलारी और घुमका में जाना हुआ। पांचों नगर में सरकार के विकास कार्यों को लेकर खासा उत्साह है और यह उत्साह सरकार के पक्ष में दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में उत्साह है।
श्री साव ने कहा कि, पिछले ढाई सालों में सरकार ने शहरों की दशा और दिशा बदली है, शहरों के सुव्यवस्थित विकास की योजना बनाकर काम किया है। इसलिए शहर की जनता भारतीयजन को ही मौका देगी और निश्चित रूप से इन सभी पांच निकायों में कमल खिलेगा। भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।
गौरतलब है कि, प्रदेश के चार नवगठित नगरीय निकायों में अध्यक्ष, पार्षद पदों के लिए चुनाव और सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। आज पांचों नगर पंचायत में वोटिंग जारी है।