10 दिन में तीसरी बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार – दीपक बैज

० प्रधानमंत्री ने देश की समस्या मेलोडी के नीचे दबाने का प्रयास कर रहे है

रायपुर। 10 दिन में तीसरी बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ाते जा रही है। डीजल-पेट्रोल के दामों में 87 पैसे पेट्रोल और डीजल पर 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। इसके पहले दो बार बढ़ोत्तरी हुई थी। पहले 3.30 पैसे फिर 95 पैसे कुल 5 रू. लगभग बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम में 20 रू. की बढ़ोत्तरी करना चाह रही। इसीलिए डीजल-पेट्रोल की कृत्रिम संकट पैदा की गयी है। मोदी से देश नहीं संभल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, इसलिये कमी का ड्रामा किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, तो उन्होंने उसके पहले संकट का पूरा माया जाल रचा, रेट तो बढ़ाया ही जनता को परेशान कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की अदूरदर्शी अपील के कारण देश में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। प्रधानमंत्री ने अपने अपील के कारण पूरे देश में भय पैदा कर दिया, लोग पेट्रोल, डीजल के संकट के भय से ग्रसित होकर पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे है। आज भी शहरों के आउटर के पेट्रोल पंपों में डीजल नहीं मिल रहा है। अब धीरे-धीरे कर दाम बढ़ाये जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बढ़ती मंहगाई डीजल, पेट्रोल की कमी देश में फैली बेरोजगारी को भाजपा और प्रधानमंत्री ने मेलोडी के नीचे दबाना चाह रहे। दुर्भाग्यजनक है कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे से पहले जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना नहीं खरीदने की बात करते है, तथा बचत करने की बात करते है। प्रधानमंत्री खुद महसूस कर रहे थे कि देश में संकट है और विदेश जाकर महंगाई, बेरोजगारी, देश की आर्थिक नीतियों पर चर्चा करने के बजाय मेलोडी भेंटकर रहे यह बताता है देश के प्रधानमंत्री को देश की चिंता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *