कमर्शियल गैस की कमी के कारण उद्योग बंदी कगार पर – वंदना राजपूत

० सरकार उद्योग को राहत देने ठोस प्रयास करें

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की लापरवाही के कारण गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में उद्योगों के सामने संकट आ गया है। छत्तीसगढ़ में लौह उद्योगों के लिये बड़ी संख्या में कमर्शियल एलपीजी की आवश्यकता होती है ताकि लोहे को काटा जा सके। पिछले 2 महीने से उद्योगों को कार्मिशयल सिलेंडर उद्योगों को नही मिल रहा है। उद्योगों में तालाबंदी की नौबत आ गई है। हजारो श्रमिक का रोजगार छीन रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार के द्वारा अभी तक उद्योगों को राहत देने कोई ठोस प्रयास नही किया गया। न उद्योग मंत्री न ही मुख्यमंत्री के इस मामले में बयान नही आया है। गैस की कमी के कारण उद्योगों के सामने, तथा मजदूरो के सामने अपने अतिस्तत्व को बचाने की गंभीर स्थिति पैदा हुयी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है सरकार तत्काल कार्मिशयल गैस सिलेण्डर उपल्बध कराये इस दिशा में केन्द्र सरकार से बात किया जाना चाहिये क्योकि न सिर्फ उद्योगों को जिंदा रखने का मामला है बल्कि इन उद्योगो से जुड़े हजारो मजदूरों के रोजी रोटी का मामला है। यह छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *