जनपद सभापति जगमोहन ने तो मोह लिया जग का मन

०  नेता नहीं, बेटा बनकर जनता के बीच पहुंचे जगमोहन बघेल 
०  जपं सदस्य ने संधकरमरी में वरिष्ठ कार्यकर्ता के परिवार से की भेंट 
बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड के सभापति सहकारिता एवं जनपद सदस्य जगमोहन बघेल क्षेत्र में अपनी सहजता और अपनत्व के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में तत्परता से शामिल होने के कारण क्षेत्रवासी उन्हें नेता नहीं, बेटा के स्वरूप में देखते हैं।
इसी कड़ी में जनपद सभापति जगमोहन बघेल वनांचल के ग्राम संधकरमरी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलाराम बघेल के सुपुत्र के विवाह उपरांत उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। श्री बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। क्षेत्र में विकास कार्यों को आयाम देने और सामाजिक कार्यों में सहभागिता उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है। इस अवसर पर मोना पाढ़ी, नेपाल, चैतू बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्र के लोग अब कहने लगे हैं कि हमारे जगमोहन भैया ने तो जग का मन मोह लिया है। उनके जैसा आचरण हर जनप्रतिनिधि को करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *