
0 छापर भानपुरी में हुई कांग्रेस की बड़ी बैठक
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण इकाई ने आज तोकापाल ब्लॉक के छापर भानपुरी क्षेत्र में बैठक की। बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
पीसीसी चीफ दीपक बैज इस क्षेत्र के सेक्टर और बूथ स्तर पर दौरा कर सभी की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परीक्षा की घड़ी है हम सब एकजुट होकर बीजेपी को अगले चुनाव में हराने हेतु संकल्प ले। आज के कार्यक्रम में तोकापाल ब्लॉक प्रभारी नारायण बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष मोती राम कश्यप, दरभा प्रभारी धर्मू कश्यप, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहदेव नाग, फोकट राम नाग, सिया तिवारी, सोमार नाग,लोकेश नाग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।