
0 बल की सभी यूनिटों में हुए रंगारंग कार्यक्रम
जगदलपुर। बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 87वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जवानों और अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गायन, नृत्य, खेलकूद आदि में जलवे बिखेरे।
इस अवसर पर अवसर पर सुकमा जिले के येटापका में स्थित 212वीं वाहिनी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव, श सुमित सहगल मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं एसजी कमांडेंट सुमीत सहगल, द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश कुमार, उप कमांडेंट अजय प्रताप सिंह, सहायक कमांडेंट, राकेश लांबा और वाहिनी के अन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किए गए। कमांडेंट श्री श्रीवास्तव ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली और जवानों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संबोधन में उन्होंने बस्तर क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ बल की सफलताओं का जिक्र किया। इस अवसर पर वाहिनी के विभिन्न कैंपों किस्ताराम, गोलापल्ली तथा पामेड़ एक्सिस में तैनात जवानों ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को बटालियन मुख्यालय व सभी यूनिटों में अधिकारियों और जवानों के लिए सामूहिक भोज बड़ा खाना का आयोजन किया गया।