गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

0  73 किलो गांजे के साथ पहले पकड़ा जा चुका है एक आरोपी 

जगदलपुर। बस्तर जिले की नगरनार थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के पुराने मामले में मुख्य आरोपी को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।
नगरनार पुलिस ने 27 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाना अंतर्गत लखनवास गांव निवासी आरोपी मुराद शाह पिता उस्मान शाह को ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 4428 के जरिए उड़ीसा से गांजा लाते हुए पकड़ा था। आरोपी से 73.080 किलो गांजा बरामद हुआ था। गांजे की किमत 7 लाख 30 हजार 800 रूपए आंकी गई थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया था एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। आरोपी ने ने पुलिस को बताया था कि मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम ने कैश एवं फोन पे के माध्यम से रूपए देकर गांजा लाने उड़ीसा भेजा था। फरार आरोपी मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाई गई थी। टीम ने आरोपी को राजस्थान के कोटा जिले से पकड़ लाया। आरोपी को 17 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस गिरफ्तारी में निरीक्षक संतोष सिंह, एएसआई दिनेश ठाकुर, आरक्षक वेदप्रकाश देशमुख का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *