0 गृहग्राम पंडरीपानी में मनाई 27वीं पुण्यतिथि
जगदलपुर। भाकपा के बस्तर जिला सचिव कामरेड लक्ष्मण झाड़ी की 27वीं पुण्यतिथि उनके गृहग्राम पंडरीपानी जगदलपुर में 17 मार्च को मनाई गई। इस अवसर पर बस्तर संभाग के सभी जिलों से नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री झांड़ी के निवास स्थान से रैली निकाल कर स्मारक पर पहुंच कर फूलमाला अर्पित कर नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पराज्य सचिव सीपीआई श्री शाजी, फूलसिंह कचलम, तिलक पांडे, मंजू कवासी, त्रिशया झाड़ी, गंगाराम नाग, मगडू कवासी, कमलेश, कुसुम नाग, रामू राम, शैलेश, जितेंद्र सोरी, श्री श्रीवास्तव एवं बस्तर संभाग के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।