एम्स अस्पताल में दर्दनाक घटना: खून से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में  एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से संबंधित गंभीर बीमारी का इलाज करा रहा था और पिछले कुछ महीनों से AIIMS के B ब्लॉक में बी4 वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार को उसने तीसरी मंजिल से कूदकर गंभीर चोटें लीं, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि शुरुआती जांच में तीसरी मंजिल से कूदने से मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। मरीज लंबे समय से अस्पताल में भर्ती होने से परेशान था, जिसके कारण उसने कथित तौर पर खुदकुशी की। पुलिस मृतक के परिजनों, अस्पताल प्रबंधन और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। CCTV फुटेज की जांच भी की जा रही है ताकि घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *