मेयर संजय पाण्डेय ने किया अमित शाह का स्वागत

जगदलपुर। माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में शहर के महापौर संजय पांडेय ने देश के गृहमंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। अमित शाह आज बस्तर पांडुम के समापन समारोह कार्यक्रम में भाग लेने जगदलपुर आए हैं। सनातनी महापौर संजय पाण्डेय को आदिवासी वेशभूषा में सजे देख केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुशी से मुस्कुराते नजर आए।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले विमानतल पर श्री शाह का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने भी स्वागत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *