कंवर समाज ने दी योगेश्वर कपूर को भावपूर्ण विदाई

०  17 साल की सेवाओं और सामाजिक योगदान को किया गया याद 
बीजापुर। इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कंवर समाज ने योगेश्वर कपूर को भावपूर्ण विदाई दी। समाज ने उनके 17 वर्षों की शासकीय सेवा और सामाजिक योगदान को याद करते हुए स्मृति चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया। समाज के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह पैंकरा ने योगेश्वर कपूर के उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके स्थानांतरण को बीजापुर के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संरक्षक सदस्य उत्तम सिंह पंचारी ने कहा कि योगेश्वर कपूर की सेवाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। सामाजिक पदाधिकारी तारकेश्वर पैंकरा ने समाज के कार्यक्रमों में उनके द्वारा दिए गए सहयोग को याद करते हुए भविष्य में भी मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। इस दौरान एलडी कंवर, डॉ. तरुण सिंह कंवर, भुनेश्वर सिंह कंवर, ओमप्रकाश कंवर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर योगेश्वर कपूर ने कहा कि आप सबका स्नेह और सहयोग मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। यह समाज मेरे लिए परिवार है। दूर जाने पर भी, मैं रिश्ता और सामाजिक जुड़ाव बनाए रखूंगा। आप सभी को हृदय से धन्यवाद और नमन करता हूं। इस दौरान डोमन सिंह कंवर, पोखन दीवान, रवि कंवर, श्रेयांश पैंकरा सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *