हेल्पर से लाइन इंस्पेक्टर तक का शानदार सफर पूरा कर रिटायर हुए विश्वनाथ

0 36 साल तक दी निर्विवाद सेवा, रिटायर हुए कश्यप 

बकावंड। विद्युत मंडल के विद्युत वितरण कंपनी बनने के साक्षी रहे विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बेड़ा उमरगांव निवासी विश्वनाथ कश्यप पिता स्व. जगनाथ कश्यप हेल्पर से लेकर लाइन इंस्पेक्टर तक का सफर पूरा बिजली विभाग से सेवानिवृत हो गए हैं।उनकी 36 वर्षों की यह सेवा यात्रा निर्विवाद और बेदाग रही है। सेवानिवृत होने पर विभाग अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विश्वनाथ कश्यप 14 मार्च 1989 को विद्युत मंडल में हेल्पर के पद पर भर्ती हुए थे। लंबे समय तक क्षेत्र में सेवा देते हुए विश्वनाथ कश्यप अपनी कर्तव्यनिष्ठा के दम पर उप लाईन मेन पद पर प्रमोट हुए। उन्होने उप लाईनमेन का दायित्व भी क्षेत्र में सफलता पूर्वक निभाया और लाईनमेन पद पर पदोन्नत हो गए। अपने जीवन कर 36 वर्षीय सेवाकाल में विश्वनाथ कश्यप ड्यूटी में मिसाल कायम की। इस दौरान वे अपने कर्म क्षेत्र के लोगों की सेवा और अपने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को भी साथ लेकर चलने की अपनी परंपरा पर अडिग रहे।सेवा के अंतिम पड़ाव में प्रमोशन पाकर उन्होंने लाईन इंस्पेक्टर का पदभार ग्रहण किया। इन चार पदों पर कार्यरत रह कर सेवा करने के उपरांत 31 अगस्त 2025 को लाइन इंस्पेक्टर विश्वनाथ कश्यप सेवानिवृत्त हो गए। इस क्षेत्र मे बेरोजगारों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए कि छोटी सी नौकरी भी बड़ा मुकाम दिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *