एक राष्ट्र, एक चुनाव एवं स्वदेशी अभियान पर छत्तीसगढ़ के व्यापारियों ने किया समर्थन

0 अमर पारवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन जिलो से व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली सम्मेलन में दर्ज कराई उपस्थिति

नई दिल्ली/ रायपुर। देशभर के व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित Entrepreneurs & Traders Leadership Summit में छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी के नेतृत्व में शामिल हुआ।

सम्मेलन का आयोजन डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया, जिसमें “एक राष्ट्र, एक चुनाव” और “स्वदेशी अभियान” मुख्य विषय रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी एवं CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल आदि ने देशभर से आए व्यापारी नेताओं को संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ से अमर पारवानी ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव जैसे महत्त्वपूर्ण विषय पर व्यापारी समाज को अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है। यह न केवल लोकतंत्र को मज़बूत करेगा, बल्कि व्यापार एवं अर्थव्यवस्था में भी नई स्थिरता और गति प्रदान करेगा। स्वदेशी अभियान के माध्यम से भारतीय व्यापार को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मज़बूती मिलेगी।

इस प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से प्रमुख रूप से कैलाश खेमानी, रविन्द्र तिवारी, नवदीप सिंह अरोरा, शंकर बजाज, कन्हैया गुप्ता, अवनीत सिंह, प्रकाश संखला, हीरानंद जैसिंघ, राजीव खुबचंदानी, जितेन्द्र चन्द्राकर, दीपक विधानी, कान्ति पटेल, गोल्डी जैन, अनिल सिंह ठाकुर, चेतन छाबड़ा आदि व्यापारीगण सम्मिलित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *