सनावल में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई कई अहम घोषणाएं…

0 ग्राम पचावल और त्रिशूली के बीच पांगन नदी में टूटे हुए पुल का फिर से निर्माण करवाया जाएगा

0 ग्राम डिंडो से चेरा के बीच बनेगा पुल

0 ग्राम डिंडो डूमरपान के बीच छतकरम नदी पर पुल की घोषणा

0 सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना कराई जाएगी

0 रामचंद्रपुर में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल

0 मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों की मांग पर गांजर में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की घोषणा की, धान खरीदी केंद्र दूर होने से आ रही दिक्कतें होंगी खत्म।

0 सनावल जनचौपाल में कामेश्वरनगर और शिलाजु में गोठान निर्माण की घोषणा

0 मुख्यमंत्री ने सनावल ग्राम निवासी तपसी सिंह के घर पर उनके साथ जमीन पर बैठकर बड़ी आत्मीयता से किया भोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *