भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने दी नीलकंठ ककेम को श्रद्धांजलि…

0 व्यर्थ नहीं जायेगा भाजपा के कार्यकर्ता का बलिदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बीजापुर में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम की नक्सलियों द्वारा हत्या पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि स्वर्गीय नीलकंठ ककेम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ ही सक्रियता के साथ समाजसेवा कर रहे थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। नीलकंठ ककेम बस्तर में शांति स्थापना के संघर्ष में भाजपा के उन बलिदानी कार्यकर्ताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए उच्च आदर्श स्थापित करते हुए शहादत दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नीलकंठ ककेम के निधन से भाजपा की बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि नीलकंठ ककेम की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार को यह वज्राघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *