शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया विजय उत्सव

0  राहुल गांधी ने दिलाई युवाओं की आवाज को जीत : रतिराम कोसमा

दल्ली राजहरा। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा देश के युवाओं के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को संसद के भीतर और बाहर लगातार मुखरता से उठाने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे की खबर आने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा विजय उत्सव मनाया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने विजय मार्च निकाला, आतिशबाज़ी कर खुशी व्यक्त की तथा नगर के नागरिकों और युवाओं को मिठाई वितरित कर बधाई दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि हमारे अग्रणी नेता राहुल गांधी द्वारा युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने और उनके संघर्ष को आवाज देने का यह परिणाम है।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि देश का युवा लंबे समय से पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहा है। राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक युवाओं की आवाज को पूरी मजबूती के साथ उठाया और उनके संघर्ष को राष्ट्रीय विमर्श का विषय बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, विद्या रावटे, अजय छाजेड़, ईश्वर राव, तिलक मानकर, विजय जोगदंड, रामजतन भारद्वाज, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजकुमार साहू, श्रीनिवास राव, काशी निषाद, अजय नोन्हारे, पिंकू डे, कुशल ठाकुर, राजेश नेताम, कुलदीप नोन्हारे, अनुसुईया खरे, राहुल सिंह, कृष्णा यादव, स्वप्निल तामगढे, जितेंद्र मेश्राम, प्राची सिन्हा, चंदू सिन्हा, राजू विनायक, आशा साहू, सुमन मेश्राम, योगेंद्र रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *