नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या…

बीजापुर। नक्सलियों द्वारा भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दिये जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम विवाह समारोह में शामिल होने पेंकरम गांव गये थे। यहां नक्सलियों ने आज दिनदहाड़े उन पर टांगी और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। नक्सली नीलकंठ की हत्या कर फरार हो गये। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम की हत्या की वारदात आवापल्ली थाना क्षेत्र में घटित होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस इस वारदात की जांच कर रही है। भाजपा नेता की हत्या की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत के मुताबिक कुछ देर पहले ही इस वारदात की जानकारी मिली है। पेंकरम गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दिये जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना की गयी है। हत्याकांड में किसका हाथ है, इसका खुलासा जांच के बाद हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *