चार राज्यों में जीत की चमक के साथ बस्तर में पुरंदेश्वरी की धमक…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का आज छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर आगमन हुआ। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी इस प्रवास में बस्तर के विभिन्न जिलों के संगठनात्मक दौरे पर हैं। बस्तर पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान डी. पुरंदेश्वरी ने भरोसा व्यक्त किया कि जिस तरह चार राज्यों के चुनाव में सफलता हासिल की है, उसी तरह अगले चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी सफल होंगे। उन्होंने बताया कि अपने प्रवास के दौरान वह बस्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *