कार में मिला 10 लाख का गांजा…

धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने धमतरी जिले में एक कार से 51 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा तस्करी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। गांजा ले जा रही कार को मुखबिर की सूचन पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि कार को अर्जुनी थाना क्षेत्र के सहरादाबरी नाका में रोका। कार रायपुर की तरफ जा रही थी। तलाशी में पुलिस को कार में 43 पैकेट में 51 किलो गांजा और 2.39 लाख रुपये नकद मिला। कार चला रहे व्यक्ति शैलेंद्र सिंह गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और यूपी ले जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *