पेट से निकली 13 करोड़ की कोकीन…

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग ने 13 करोड़ की कोकीन के साथ मादक पदार्थ के तस्कर को दबोचा है। पेट में छुपाकर रखे गए कोकीन कैप्सूल मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अफसरों से बच नहीं सके। तस्कर को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी घाना से आया था और भारत में कोकीन की तस्करी करने ये कैप्सूल पेट में छुपाए हुए था। कस्टम विभाग के मुताबिक आरोपी के पास से बरामद हुई कोकीन की कीमत करीब13 करोड़ है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर इस शख्स पर शक होने के बाद उसे रोका गया और एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके पेट में कोकीन होने का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *