त्यौहारी सीजन में नकली और मिलावटी मिठाइयों की भरमार

0  तेलंगाना और ओड़िशा से लाई जा रही मिठाई 
जगदलपुर। विभिन्न ब्रांडों के नकली और मिलावटी मिठाई तथा नमकीन जगदलपुर के संजय बाजार में खपाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ये डिब्बाबंद मिठाइयां उड़ीसा और तेलंगाना राज्यों से मंगा कर बाजार में सरेआम बेची जा रही है।


इन डिब्बाबंद मिठाइयों को खोया से बनी बर्फी, पेड़ा की शक्ल देकर बेचा जा रहा है। दरअसल वह नकली खाद्य खोवा से बनी है चंद दिन पश्चात रक्षा बंधन के पर्व पर जगदलपुर के इस बाजार में सैकड़ों स्थानीय और बाहरी लोगों ने अपनी दुकानदारी लगाकर लोगों को जहर परोसना शुरू कर दिया है खाद्य विभाग के अधिकारी खाली बयानबाजी कर कुछ चुनिंदो स्वीट हाउस की जांच करते है और सरकारी जनसंपर्क विभाग के माध्यम से खबर जारी करते हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे जहर से सजे बाजार पर उनकी नजर अब तक नहीं गई है? हालांकि नगर निगम को भी ऐसे घटिया खाद्य पदार्थ बेचने वाले की जांच कर उस पर कार्रवाई करनी चाहिए, मगर उसकी भी कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही है।