प्राथमिक शाला रामपाल के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण, सांसद महेश कश्यप ने बच्चों को दी सफलता की शुभकामनाएं

जगदलपुर। विकासखंड जगदलपुर के संकुल केंद्र करनपुर अंतर्गत प्राथमिक शाला रामपाल को नवीन शाला भवन की सौगात मिली। नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सांसद महेश कश्यप एवं जनपद अध्यक्ष पदलाम के करकमलों से गरिमामय समारोह के बीच किया गया। नवीन भवन मिलने से विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद महेश कश्यप ने विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों तथा शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

सांसद ने बच्चों को निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने के साथ अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवीन शाला भवन के लोकार्पण को क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने नवीन भवन के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, पूर्व सरपंच तिरपति नागेश, शिव मंदिर रामपाल के मुख्य पुजारी कैलाश ठाकुर, उपसरपंच बनसिह ठाकुर, अमलसाय वशिष्ठ, महेश ठाकुर और श्याम सिंह ठाकुर सहित एसएमसी एवं महिला समूह के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला रामपाल के प्रधान पाठक तुलसीराम नाग, संकुल समन्वयक करनपुर गजेंद्र कुमार नाग, संकुल समन्वयक नगरनार उमेश कश्यप, प्रताप सिंह जुर्री, बी.आर. नाग, बुधरू राम नाग, बलराम निर्मल, महादेव कश्यप तथा संध्या किरण यादव सहित शाला एवं संकुल परिवार के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार ने नवीन भवन के लिए सांसद महेश कश्यप, जनपद अध्यक्ष पदलाम सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए भवन के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।